फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: शाहरुख ने सिपाही की बेटी को दी धमकी- धर्म परिवर्तन कर निकाह नहीं किया तो कर दूंगा सिर कलम

Sun, 30 Oct 2022 11:23 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

आरोपी शाहरुख अमरोहा जिले का रहने वाला है। उसने युवती से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती की थी। इसके बाद उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। इनकार करने पर सिर कलम करने की धमकी दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में फेसबुक पर दोस्ती कर पीएसी के सिपाही की बेटी से संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन न करने पर युवती और उसके भाई का सिर कलम करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


मामला शिकोहाबाद थाने से जुड़ा है। पीड़ित का आरोप है कि वह पीएसी में है। उसका परिवार शिकोहाबाद क्षेत्र में रहता है। उसकी 22 वर्षीय बेटी की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से अमरोहा जिले के गोलडीया निवासी शाहरुख उर्फ विहान से हो गई थी। 24 सितंबर को आरोपी शाहरुख पीड़िता की बेटी से मिलने शिकोहाबाद आया। 

धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

आरोप है कि शाहरुख सिपाही की बेटी को बहला फुसलाकर अमरोहा ले गया था। बेटी पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने लगा। धमकी देने लगा कि यदि धर्म परिवर्तन नहीं किया तो उसके गंदे फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। शादी भी नहीं होने देगा।  

विज्ञापन

फोन पर दे रहा धमकी  

पीड़ित का आरोप है कि शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर तीन से चार फर्जी आईडी भी बना ली हैं। इन आईडी पर बेटी के फोटो भी अपलोड कर दिए हैं। इससे पीड़िता मानसिक रुप से परेशान है। इसके बाद आरोपी फोन पर धमकी दे रहा है कि धर्म परिवर्तन करके निकाह नहीं करोगी तो युवती व उसके भाई का सर कलम कर देगा। 

Agra: एलआईयू की सूचना पर होटल में छापा, पुलिस ने दो विदेशी युवतियों को पकड़ा, जांच में जुटी

इसे लेकर पीड़ित परिवार दहशत में है। पीड़ित की तहरीर पर शिकोहाबाद थाना पुलिस ने आरोपी युवक शाहरुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ शिकोहाबाद कमलेश सिंह का कहना है कि आईटी एक्ट के तहत मुकदमा लिखा गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी की गिरफ्तारी को भी प्रयास किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें