फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज: शाहजहां का उर्स मुबारक आज से

Tue, 03 May 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
श‌िवसेना - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
मुगल बादशाह शाहजहां का 361वां उर्स मंगलवार से शुरू हो रहा है। तीन से पांच मई तक चलने वाले उर्स में पहले दो दिन दोपहर दो बजे के बाद पर्यटक ताजमहल में नि:शुल्क प्रवेश कर पाएंगे, वहीं आखिरी दिन सुबह से शाम तक प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। तीन दिवसीय उर्स में पर्यटक शाहजहां और मुमताज की असली कब्रें भी देख पाएंगे।
विज्ञापन

तीन से पांच मई तक चलने वाले उर्स में पहले दिन दोपहर दो बजे गुस्ल की रस्म, मीलाद शरीफ और मुशायरा होगा, वहीं चार मई को दोपहर दो बजे से संदल की रस्म होगी। फातिहा और कव्वाली का आयोजन इसके बाद होगा। पांच मई को सुबह 6 बजे से कुल शरीफ, कुरानख्वानी, फातिहा, गुलपोशी और चादरपोशी का सिलसिला पूरे दिन चलेगा। उर्स में तीन फुट से बड़े ढोल-नगाड़े प्रवेश नहीं करेंगे। पूरे साल बंद रहने वाली शाहजहां और मुमताज की भूमिगत कब्रें भी इन तीन दिनों खोली जाएंगी।
खुद्दाम ए रोजा कमेटी अध्यक्ष ताहिरउद्दीन ताहिर ने बताया कि दक्षिणी गेट हनुमान मंदिर से हिंदुस्तानी सतरंगी चादर को पांच मई को दोपहर तीन बजे पेश किया जाएगा। इसे चारों धर्मगुरुओं के साथ ताजमहल में ले जाया जाएगा। उन्होंने जायरीन से ताज में बीड़ी, सिगरेट, चाकू, छुरी, रस्सी, हथियार लेकर प्रवेश न करने की अपील की।
विज्ञापन



किसी वेबसाइट पर उर्स का प्रचार नहीं
केंद्र और राज्य सरकार ताजमहल में शाहजहां के उर्स को लेकर इस कदर लापरवाह हैं कि दोनों ही सरकारों के पर्यटन और संस्कृति विभाग ने शाहजहां उर्स का प्रचार नहीं किया। ताजमहल की सरकारी वेबसाइट पर उर्स का जिक्र तक नहीं, जबकि इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम का दौरा तक इस वेबसाइट पर दर्ज है। यही हाल एएसआई का भी है।

टूर आपरेटर भुनाएंगे शाहजहां का उर्स
शाहजहां के तीन दिवसीय उर्स में भूमिगत असली कब्रें खोली जाती हैं। शहर के टूर आपरेटरों ने इन दिनों ताज आ रहे पर्यटकों को असली कब्रें दिखाने का पैकेज पेश किया है। यही नहीं ताज में तीनों दिन प्रवेश नि:शुल्क होने से आपरेटर सुबह आगरा किला, सिकंदरा और फतेहपुर सीकरी स्मारक दिखाने का भी आफर दे रहे हैं। दोपहर दो बजे के बाद एंट्री फ्री होने पर पर्यटकों को ताजमहल में प्रवेश कराया जाएगा।

शिवसेना ने किया शाहजहां के उर्स का विरोध
ताजमहल में शाहजहां के तीन दिवसीय उर्स के विरोध में शिवसेना के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं। शिव सैनिकों का कहना है कि उर्स के नाम पर तीन तक सुप्रीम कोर्ट के नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ाई जाती हैं और प्रदेश सरकार एक समुदाय विशेष के दबाव में इसकी अनदेखी करती है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जिला प्रमुख वीनू लवानिया के नेतृत्व में शिव सैनिक  एमजी रोड पर स्थित कार्यालय पर सुबह एकत्र हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट तक पहुंचे। नगर मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में चुन्ना पांडे, रश्मि वर्मा, परमवीर चौधरी, सुरेश प्रजापति, रचना, विकास कुशवाह, विकास ठाकुर, सुंदर लाल, दीपू, सुरेश कुशवाह, बलराम, सीता राम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें