मुगल बादशाह शाहजहां का 364वां उर्स आज से ताजमहल में शुरू हो गया। उर्स के दौरान मंगलवार और बुधवार दोपहर दो बजे से और चार अप्रैल को पूरे दिन सैलानियों के लिए ताजमहल में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। शाही मस्जिद फतेहपुरी के मुत्तावली व सचिव सईद खान के अनुसार चार अप्रैल को शाहजहां की कब्र पर 364 फीट लम्बी मोहब्बती चादर चढ़ाई जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिवसीय उर्स की शुरुआत दोपहर दो बजे अजान के साथ हुई। उर्स शुरू होने के साथ ही दो बजे के बाद सैलानी भूमिगत कब्रों को देखने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 5
ताजमहल
मुख्य गुम्बद में नीचे स्थित शहंशाह शाहजहां व मुमताज की असली कब्रों का आम जनता ने दीदार किया। बता दें कि ताजमहल में ये भूमिगत कब्र साल में सिर्फ तीन दिन ही खोली जाती हैं।
4 of 5
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
इस्लामिक केलेंडर के रजब माह की 25, 26 और 27 तारीख को मुगल बादशाह शाहजहां का उर्स मनाया जाता है। आज दोपहर दो बजे उर्स की शुरूआत गुस्ल की रस्म के साथ हुई। उर्स कमेटी के साथ ही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारी इसमें शामिल हुए।
भूमिगत कब्रों पर अजान करते अकीदतमंद
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर दो बजे संदल की रस्म होगी। दोपहर दो बजे से सूर्यास्त तक ताजमहल में कव्वाली गूंजेगी। उर्स के तीसरे और अंतिम दिन गुरुवार की सुबह कुलशरीफ और कुरानख्वानी होगी।