फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के पास नहीं है कार, बेटे अखिलेश के हैं कर्जदार, पत्नी के पास 7.5 किलो सोने के जेवरात

Tue, 02 Apr 2019 03:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 8
नामांकन के दौरान मुलायम सिंह यादव के साथ अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव अपने बेटे अखिलेश यादव के कर्जदार हैं। ये बात उन्होंने खुद नामांकन के दौरान दाखिल किए गए शपथ पत्र में लिखी है। उन्होंने अपनी जीविका का साधन कृषि और लोकसभा सदस्य के रूप में प्राप्त होने वाला वेतन बताया है। हालांकि, उनकी संपत्तियों में पिछले चुनाव की अपेक्षा कोई इजाफा नहीं हुआ।
विज्ञापन

2 of 8
नामांकन के दौरान मुलायम सिंह यादव के साथ अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को नामांकन के दौरान जमा किए गए शपथ पत्र में मुलायम सिंह यादव ने अपनी संपत्ति व अन्य जानकारी साझा की। पिछले चुनाव में दाखिल किए गए शपथ पत्र की तुलना में इस बार मुलायम की संपत्तियों से लेकर देनदारी तक में बदलाव आ गया है। मुलायम सिंह ने शपथ पत्र में अपने ऊपर बेटे अखिलेश यादव की देनदारी दिखाई है। उन्होंने कुल दो करोड़, 13 लाख, 80 हजार की देनदारी की बात कही है। वहीं जीविका का साधन उन्होंने कृषि व लोकसभा सदस्य के रूप में मिलने वाला वेतन बताया है। 
विज्ञापन

3 of 8
जिला निर्वाचन अधिकारी को नामांकन पत्र सौंपते मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
अचल संपत्तियों की अगर बात करें तो बीते चुनाव की तुलना में कोई संपत्ति तो नहीं बढ़ी, लेकिन उसकी कीमत लगभग डेढ़ गुना जरूर हो गई है। हालांकि बैंक खातों में कैश व अचल संपत्ति में इस बार कोई खास इजाफा नहीं हुआ है। शपथ पत्र में मुलायम सिंह यादव ने दो आपराधिक मामले विचाराधीन होने की बात लिखी है। इसमें एक लखनऊ के थाना हजरतगंज में एफआईआर दर्ज होने के साथ ही न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लखनऊ में एक मामला विचाराधीन होने की जानकारी दी है।

4 of 8
नामांकन के बाद इटावा चले गए सपा संरक्षक मुलायम - फोटो : अमर उजाला
मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना यादव के पास साढ़े सात किलो सोने के आभूषण हैं। जिनकी वर्तमान बाजार में कीमत दो करोड़, 41 लाख रुपये बताई है। बीते चुनाव में आभूषणों की कीमत एक करोड़, 93 लाख, 56 हजार, 6667 बताई थी। 
विज्ञापन

5 of 8
नामांकन के दौरान मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के पास अपनी कार तक नहीं है। शपथ पत्र में उन्होंने अपने पास वाहनों की संख्या शून्य बताई है। वहीं उनकी पत्नी साधना यादव के पास एक टोयोटा कार व एक एलीमिनेटर है। 
विज्ञापन

6 of 8
नामांकन के लिए कलक्ट्रेट जाते मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
सैफई में पैतृक मकान के साथ ही मुलायम सिंह यादव के पास इटावा में भी आवासीय भवन है। इटावा में बना बंगला 16 हजार वर्ग फुट में फैला हुआ है। इसकी वर्तमान में कीमत छह करोड़ रुपये से अधिक है। इतना ही नहीं, उनकी पत्नी साधना यादव के पास लखनऊ में भी बंगला है। जिसकी कीमत उन्होंने 70 लाख, 94 हजार रुपये बताई है।
विज्ञापन

7 of 8
समाजवादी रथ में मुलायम सिंह के साथ अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
21वीं सदी में भी मुलायम सिंह यादव हाईटेक नहीं हुए। उनके पास न तो अपनी ईमेल आईडी है और न ही वे किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं। शपथ पत्र में उन्होंने ईमेल आईडी और सोशल मीडिया पर एकाउंट की संख्या शून्य लिखी है। 
विज्ञापन

8 of 8
मुलायम सिंह यादव
मुलायम की हैसियत पर एक नजर 
 
संपत्ति      2014 में     2019 में 
कैश   77553 1670266
बैंक बैलेंस व सामान   12159346 13665853
चल संपत्ति की कीमत 106112471 142868698
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें