फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्ल की रस्म से शुरू हुआ शाहजहां का 364वां उर्स, सैलानियों ने फ्री देखा ताजमहल

Tue, 02 Apr 2019 03:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
भूमिगत कब्रों पर गुस्ल की रस्म अदा करती उर्स कमेटी - फोटो : अमर उजाला
मुगल बादशाह शाहजहां का 364वां उर्स आज से ताजमहल में शुरू हो गया। उर्स के दौरान मंगलवार और बुधवार दोपहर दो बजे से और चार अप्रैल को पूरे दिन सैलानियों के लिए ताजमहल में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। शाही मस्जिद फतेहपुरी के मुत्तावली व सचिव सईद खान के अनुसार चार अप्रैल को शाहजहां की कब्र पर 364 फीट लम्बी मोहब्बती चादर चढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
तीन दिवसीय उर्स की शुरुआत दोपहर दो बजे अजान के साथ हुई। उर्स शुरू होने के साथ ही दो बजे के बाद सैलानी भूमिगत कब्रों को देखने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 5
ताजमहल
मुख्य गुम्बद में नीचे स्थित शहंशाह शाहजहां व मुमताज की असली कब्रों का आम जनता ने दीदार किया। बता दें कि ताजमहल में ये भूमिगत कब्र साल में सिर्फ तीन दिन ही खोली जाती हैं। 
 

4 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
इस्लामिक केलेंडर के रजब माह की 25, 26 और 27 तारीख को मुगल बादशाह शाहजहां का उर्स मनाया जाता है। आज दोपहर दो बजे उर्स की शुरूआत गुस्ल की रस्म के साथ हुई। उर्स कमेटी के साथ ही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारी इसमें शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूमिगत कब्रों पर अजान करते अकीदतमंद - फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर दो बजे संदल की रस्म होगी। दोपहर दो बजे से सूर्यास्त तक ताजमहल में कव्वाली गूंजेगी। उर्स के तीसरे और अंतिम दिन गुरुवार की सुबह कुलशरीफ और कुरानख्वानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें