डीजीसी महावीर सिंह ने बताया कि उनसे 23 फरवरी तक शबनम केस की रिपोर्ट मांगी गई है। वह 23 फरवरी को जिला जज को रिपोर्ट सौंपेंगे। वहीं शबनम के वकील अरशद अंसारी ने बताया कि 23 फरवरी बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। हम जिला जज द्वारा की जाने वाली अग्रिम कार्यवाही का इंतजार कर रहे हैं।
मथुरा जेल में शबनम को होनी है फांसी
अगर डेथ वारंट जारी होता है तो शबनम के मथुरा जेल में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए अलग बैरक तैयार की जाएगी। फिलहाल वह रामपुर जेल में बंद है। उसे फांसी मथुरा जेल में दी जानी है। एक साल पहले भी मथुरा जेल में इसी तरह तैयारी हुई थी। तब पवन जल्लाद को बुलाकर फांसीघर का निरीक्षण भी कराया गया।