फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को बड़ा झटक: शबाना खंडेलवाल ने छोड़ दी पार्टी, पदाधिकारियों पर लगाया ये आरोप

Fri, 27 Nov 2026 10:49 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में शबाना खंडेलवाल ने छह साल तक काम करने के बावजूद जिम्मेदारी और सम्मान नहीं मिलने का आरोप लगाकर भाजपा छोड़ने की घोषणा की है। उन्होंने ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी पर मुलाकात के दौरान चार घंटे इंतजार कराने और फोन नहीं उठाने का आरोप लगाया।
 
विज्ञापन
शबाना खंडेलवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 छह साल तक काम करने के बावजूद जिम्मेदारी और सम्मान न मिलने का आरोप लगाते हुए शबाना खंडेलवाल ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तरी विधानसभा से उम्मीदवारी की बात रखने पर ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी ने जिम्मेदारी न होने का सवाल उठाया।
विज्ञापन


ब्रज कार्यालय बुलाकर चार घंटे इंतजार कराने के बावजूद फोन नहीं उठाया। शबाना ने कहा कि वे पद की लालसा के बिना समाज सेवा जारी रखेंगी पर आत्मसम्मान से समझौता नहीं करेंगी।

बता दें, 2021 में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, लक्ष्मीकांत वाजपेयी व दयाशंकर के नेतृत्व में पार्टी में जुड़ीं शबाना महिला संगठन ''सशक्त पीली सेना'' की संस्थापक हैं। वे लंबे समय से महिला अधिकारों और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रही हैं। कांग्रेस में वह विभिन्न पदों पर तैनात रही थीं लेकिन कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से विवाद के बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें