फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शब ए बरात: आगरा में 16 घंटे रहेगा रूट डायवर्ट, इन मार्गों से नहीं गुजर सकेंगे

Wed, 16 Mar 2022 12:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

शब ए बरात को लेकर सेंट जोंस से कलक्ट्रेट तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। एनएच-2 पर वाहन धीमी गति से चलेंगे। भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
रूट डायवर्ट (सांकेतिक फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शब ए बरात पर बृहस्पतिवार को शहर में शाम चार बजे से एमजी रोड पर सेंट जोंस से कलक्ट्रेट तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों को रूट डायवर्ट करके निकाला जाएगा। वहीं शहर की सीमा में भारी वाहनों का प्रवेश भी नहीं होगा। एनएच-2 पर धीमी गति से वाहन निकाले जाएंगे। 

विज्ञापन


अबुल उलाह दरगाह पर आने वाले जुलूसों को वाहनों को रोककर निकाला जाएगा। जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी। वह भारी वाहनों को शहर में प्रवेश करने से रोकेगी। नो एंट्री भी नहीं खुलेगी। एसपी ट्रैफिक अरुण चंद के मुताबिक, 19 मार्च की सुबह आठ बजे तक यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी। यातायात निरीक्षक से लेकर चौकी पुलिस को भी ड्यूटी में लगाया गया है। 

आंतरिक यातायात व्यवस्था 

. शब ए बरात पर 18 मार्च की शाम चार बजे से कोई भी भारी वाहन शहर की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा। यह व्यवस्था 19 मार्च की सुबह आठ बजे तक लागू रहेगी। 
. 18 मार्च की शाम चार बजे से सेंट जोंस चौराहे से कलक्ट्रेट तिराहे तक, पंचकुइयां से सुभाष पार्क तिराहे तक और नालबंद से पंचकुइयां तक सभी प्रकार के दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया, इक्का तांगा, साइकिल आदि वाहन का आवागमन पूर्णरूप से प्रतिबंधित रहेगा। मार्ग केवल पैदल आवागमन के लिए खुला रहेगा। यह व्यवस्था 19 मार्च को जुलूस की समाप्ति तक रहेगी। 

विज्ञापन

. ग्वालियर की तरफ से आगरा आने वाले भारी वाहन रोहता नहर से रोहता, दिगनेर मार्ग, एकता चौकी, तोरा चौकी, इनर रिंग रोड होकर जा सकेंगे। 
. फतेहपुर सीकरी की ओर से आने वाले भारी वाहन पथौली नहर से रुनकता होकर जा सकेंगे। 
. फतेहाबाद, शमसाबाद  की ओर से आने वाले भारी वाहन सैंया होकर ग्वालियर, जयपुर और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन रोहता नहर, पथौली होकर जा सकेंगे। 
. नेशनल हाईवे-2 पर वाहनों का आवागमन धीमी गति से होगा। अबुल उलाह दरगाह पर शब के बरात के जुलूसों और जत्थों को सकुशल सुरक्षा पूर्वक निकाला जाएगा। यहां पर जिग जैग बैरियर लगाए जाएंगे। एक टीआई की भी ड्यूटी रहेगी, जोकि यातायात संचालन करेंगे। जुलूसों को निकलवाएंगे। जुलूस निकलने पर वाहनों को रोक दिया जाएगा। 
. एनएच-2 से होकर आने वाले भारी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर आदि वाटर वर्क्स चौराहा, सुल्तानगंज पुलिया, खंदारी चौराहा, भगवान टाकीज चौराहा, पत्थर घोड़ा, चौकी तोरा, चौकी बमरौली, बुंदू कटरा, एकता चौकी, बोदला से शहर की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे। संबंधित चौकी प्रभारी ड्यूटी पर लगे टीएसआई और अन्य पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे। 
. इस अवधि में सभी श्रेणियों के वाहनों को निर्गत समस्त प्रकार के नो एंट्री अनुमति पत्रों को निरस्त किया जाता है। 

बाहरी यातायात व्यवस्था 

. मथुरा की तरफ से आने वाले वाहन एनएच-2 से फिरोजाबाद की तरफ निर्बाध रूप से जा सकेंगे। इसी प्रकार फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ भी वाहन जा सकेंगे। 
. फिरोजाबाद से ग्वालियर और जयपुर की तरफ जाने वाले सभी वाहन रुनकता से दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।  
. अलीगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन, जिनको फिरोजाबाद जाना है, वह खंदौली से मुड़ी चौराहा, एत्मादपुर होकर जाएंगे। इसी प्रकार मुड़ी चौराहा से टेढ़ी बगिया, रामबाग की तरफ आने वाले भारी वाहन मुड़ी चौराहा से एत्मादपुर और खंदौली होकर जाएंगे। 
. ग्वालियर, जयपुर से अलीगढ़ की तरफ जाने वाले सभी वाहन दक्षिणी बाईपास से होकर रोहता चौराहा से दिगनेर मार्ग, एकता चौकी, तोरा चौकी, इनर रिंग रोड होते हुए कुबेरपुर, यमुना एक्सप्रेस वे होकर जाएंगे। 

विज्ञापन

. फतेहाबाद रोड, शमसाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन नगर क्षेत्र में न आकर रिंग रोड से जाएंगे। 
. 18 मार्च को रात 11 बजे से खुलने वाली नो एंट्री नहीं खोली जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें