फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार सुबह 10 बजे तक ताजनगरी में भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी, ये है रूट डायवर्जन

Sat, 20 Apr 2019 06:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा में शब-ए-बरआत के अवसर पर 20 और 21 अप्रैल को शहर में यातायात व्यवस्था में परिवर्तन रहेगा। 20 अप्रैल को शाम चार बजे से शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पाबंदी लगा दी गई है। यह व्यवस्था 21 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक लागू रहेगी। यह जानकारी एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार ने दी।
विज्ञापन

 
- 20 अप्रैल की शाम चार बजे से सेंट जोंस चौराहे से कलक्ट्रेट तिराहे तक, पंचकुइयां से सुभाष पार्क तिराहे तक और नालबंद से पंचकुइयां तक सभी
प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग पर पैदल ही जा सकेंगे। यह व्यवस्था दूसरे दिन सुबह दस बजे तक रहेगी। 
- ग्वालियर की तरफ से आने वाले भारी वाहन रोहता नहर से पथौली होकर रुनकता से एनएच-2 होते हुए जाएंगे। 
- फतेहपुर सीकरी से आने वाले भारी वाहन पथौली नहर से रोहता और रुनकता होकर जाएंगे। 
- फतेहाबाद-शमसाबाद से आने वाले भारी वाहन सैंया होकर ग्वालियर की ओर एवं जयपुर, दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन रोहता नहर, पथौली होकर
जाएंगे। 
- नेशनल हाईवे पर वाहन धीमी गति से चलेंगे। अबुल उलाह दरगाह के सामने जिग जैग बैरियर लगाए जाएंगे। यहां एसपी ट्रैफिक भी मौजूद रहेंगे। 
- एनएच-2 से होकर आने वाला कोई भी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर आदि वाटर वर्क्स चौराहा, सुल्तानगंज पुलिया, खंदारी चौराहा, भगवान टाकीज, पत्थर घोड़ा,
चौकी तोरा, चौकी चमरौली, बुंदू कटरा, एकता चौकी, पथौली एवं बोदला से शहरी क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा। यहां पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई
जाएगी। 
- नो एंट्री पत्र निरस्त कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन

बाहरी यातायात व्यवस्था 

- दिल्ली एवं मथुरा की तरफ से आने वाले वाहन एनएच-2 से फिरोजाबाद, कानपुर की तरफ निर्बाध रूप से जाएंगे। इटावा, फिरोजाबाद, फिरोजाबाद से
मथुरा की तरफ जाने वाले वाहन एनएच-2 से चलेंगे। 
- फिरोजाबाद से ग्वालियर, जयपुर की तरफ जाने वाले वाहन रुनकता से दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे। 
- अलीगढ़ की तरफ से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन खंदौली से मुड़ी चौराहा होकर एत्मादपुर पर एनएच-2 से जाएंगे। इसी प्रकार मुड़ी चौराहा से टेढ़ी
बगिया, रामबाग की ओर आने वाले भारी वाहन मुड़ी चौराहे से एत्मादपुर या खंदौली होकर जाएंगे। 
- ग्वालियर, जयपुर से अलीगढ़ की तरफ जाने वाले यातायात को दक्षिणी बाईपास से होकर रुनकता पर एनएच-2 से कुबेरपुर, यमुना एक्सप्रेस वे से
जाएंगे। 
- फतेहाबाद रोड और शमसाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन नगर क्षेत्र न आकर रिंग रोड से अपने गंतव्य को जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें