फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आज आएगी एसजीपीजीआई की टीम, कल होगा किडनी ट्रांसप्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) लखनऊ की टीम शुक्रवार को आएगी। 22 अगस्त को किडनी ट्रांसप्लांट होगा। इसके लिए पूरी तैयारियां हो गई हैं। दो मरीज और किडनी दाता को आइसोलेट चैंबर में भर्ती कर लिया गया है। यह सुविधा शुरू होने से किडनी मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि शुरू के 25 ऑपरेशन एसजीपीजीआई लखनऊ की टीम की निगरानी में किए जाएंगे। इसके लिए किडनी रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएस अंसारी समेत तीन विशेषज्ञ बृहस्पतिवार को आएंगे। ये ओटी, मरीजों की केस स्टडी करेंगे। तीन मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए चिकित्सकीय जांच और कानूनी अनुमति मिल गई है। दो मरीज और किडनी दाता भर्ती कर लिए हैं। 22 को एक मरीज का ऑपरेशन होगा, अगले मरीज को दूसरी तिथि दी जाएगी।
इन दोनों मरीजों को असाध्य रोग योजना में निशुल्क ट्रांसप्लांट होगा। आयुष्मान कार्डधारकों को भी निशुल्क सुविधा मिलेगी। अन्य को दो से ढाई लाख रुपये का खर्चा आएगा। निजी अस्पताल में 10-15 लाख रुपये का खर्चा है। किडनी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अपूर्व जैन ने बताया कि ऑपरेशन के लिए पूरी तैयारी कर ली है। किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू होने पर मरीजों का अब दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें