मैनपुरी के करहल में जनपद फिरोजाबाद के रहने वाले एक युवक ने कस्बा निवासी एक युवती से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती की। प्रेम का इजहार हुआ और फिर दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। पीड़िता ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने बताया कि एक वर्ष पूर्व फेसबुक के माध्यम से उसका संपर्क जनपद फिरोजाबाद के गांव फरिहा निवासी सौरभ से हुआ था। बातचीत के बाद फोन नंबर ले लिया और फिर दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी। कुछ समय बाद सौरभ ने उसके सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा। कहा कि तुम अपने घरवालों से बात कर लो। उसने अपने घरवालों को सारी बात बताई तो वह लोग भी राजी हो गए।
दो मार्च 2023 को सौरभ ने उसे गांव के बाहर बुलाया और अपने साथ घुमाने ले गया। मथुरा में अटल्ला चुंगी के पास एक कमरा लिया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। 5 अगस्त को एक होटल में उसे तीन दिन रखा और उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद कई बार उनके बीच शारीरिक संबंध बने। अब सौरभ से शादी करने की बात कही तो साफ मना कर दिया। 10 दिसंबर को उसे अपने पास बुलाया और मोबाइल रिसेट कर दिया। उसे व परिजन को आरोपी धमका रहा है। पीड़िता ने यौन शोषण करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।