फिरोजाबाद जनपद के थाना जसराना के एक गांव में मंगलवार की शाम किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। किशोरी घर से शौच को जा रही थी तभी गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
वारदात के बाद दोनों पक्षों में जबरदस्त मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी पक्ष का मामला दर्ज करते हुए घायलों को उपचार के लिए भेज दिया। दुष्कर्म का आरोपी युवक फरार है।
ये भी पढ़ें: मैनपुरी में बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या, रिश्ते के मामा ने दिया वारदात को अंजाम
थाना जसराना के एक गांव निवासी किशोरी मंगलवार की शाम खेतों की तरफ शौच करने गई थी। काफी देर तक न लौटने पर चितिंत परिजनों ने किशोरी को तलाशा तो खेतों में बदहवाश हालत में मिली। किशोरी की हालत देखकर परिजन दंग रह गए। किशोरी ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया तो परिजन युवक के घर पहुंच गए।
ये भी पढ़ें: चलती कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाकर सड़क पर फेंक गए दरिंदे
परिजनों ने शिकायत की तो दोनों तरफ से जमकर लात घूंसों के साथ लाठी डंडे चले। मारपीट में युवक पक्ष से युवक का भाई एवं किशोरी का भाई घायल हो गया। गांव में हो रहे हंगामे एवं बवाल की सूचना पर थाना जसराना पुलिस मौके पर पहुंची।
किशोरी के साथ दोनों घायलों को लेकर थाने आई। पुलिस ने किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद पिता की तहरीर पर दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया है।
वहीं युवक के भाई को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया। कोतवाल गिरीश चंद्र ने कहा पीड़िता के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। युवक पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।