फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत के बाद एसएसपी की कार्रवाई, महिला सिपाही से दुष्कर्म करने वाला सिपाही भेजा जेल

Sat, 04 Jul 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

एसएसपी ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराकर कराई गिरफ्तारी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जिले में तैनात एक महिला कांस्टेबल को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले सिपाही के खिलाफ एसएसपी ने मुकदमा दर्ज कराकर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। आरोपी के महिला कांस्टेबल के साथ लंबे समय से शारीरिक संबंध थे। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया। एसएसपी ने शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन में निवास करने वाली महिला कांस्टेबल की ड्यूटी चार साल पहले राधाष्टमी पर मथुरा के कस्बा बरसाना में लगाई गई थी। वहीं सिपाही चमन खां पुत्र मुन्ने खां निवासी घिरोर जिला मैनपुरी भी ड्यूटी देने पहुंचा, जहां दोनों की मुलाकात हुई।

ये भी पढ़ें: कानपुर मुठभेड़: आगरा मंडल के दो सिपाहियों ने भी गंवाई जान, परिवार में गम-गुस्से का माहौल
विज्ञापन


यहां चमन खां ने महिला कांस्टेबल को अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद कई स्थानों पर तैनाती रहने के दौरान चमन खां महिला कांस्टेबल को अपने साथ रखता रहा। कुछ समय बाद जिले से सिपाही का स्थानांतरण हो गया तो भी उसने महिला का शारीरिक शोषण जारी रखा। 
विज्ञापन

महिला ने शादी करने का दबाव बनाया तो इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित महिला कांस्टेबल ने सिपाही की शिकायत 26 मई को एसएसपी सुनील कुमार सिंह से की। एसएसपी ने मामले की जांच महिला थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन कटियार को सौंप दी। जांच में आरोपी सिपाही दोषी पाया गया।

वर्तमान में सिपाही जीआरपी मथुरा में तैनात है। उसके खिलाफ तहरीर के आधार पर शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर मथुरा से गिरफ्तारी कराकर जेल भेज दिया है। पीड़ित महिला कांस्टेबल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी।

महिला कांस्टेबल को शादी का झांसा देकर सिपाही ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। महिला की शिकायत पर जांच कराई गई तो सिपाही चमन खां दोषी पाया गया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराकर आरोपी को जेल भेज दिया है। - सुनील कुमार सिंह, एसएसपी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें