टूंडला के मेहरी के जंगल में अजगर को पकड़ते वन विभाग की टीम
- फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव मेहरी में रविवार को अजगर ने एक पशु को जकड़ लिया। ग्रामीणों ने बमुश्किल उसे अजगर से छुड़ाया। वन विभाग की टीम ने अजगर को यमुना किनारे जंगल में छोड़ दिया।
मेहरी के बच्चे दोपहर में जंगल में पशु चरा रहे थे। अचानक पशु अजगर को देख भागने लगे। बच्चे अजगर को देख दंग रह गये। करीब 12 फीट लंबा अजगर एक पशु को जकड़े हुए था।
बच्चों ने शोर मचाया तो तमाम ग्रामीण इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्क्त के बाद पशु को अजगर से मुक्त कराया और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम अजगर को पकड़कर ले गई और यमुना किनारे छोड़ दिया।