फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः 14 वर्षीय बेटी से सौतेले पिता ने दुष्कर्म, पीड़िता को बचाने आई मौसी से मारपीट

Thu, 16 Jul 2020 12:05 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

थाना जगदीशपुरा क्षेत्र का मामला, आरोपी घर से फरार 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप किशोरी के सौतेले पिता पर है। पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


मूलरूप से नेपाल की रहने वाली किशोरी का परिवार जगदीशपुरा क्षेत्र में रहता है। कुछ दिन पहले किशोरी की मां नेपाल चली गई। उन्होंने दूसरी शादी की है। किशोरी की मौसी घर में रह रही थी। 12 जुलाई की रात को सौतेले पिता ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

यह देख मौसी ने विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। बुधवार रात को थाना जगदीशपुरा में सौतेले पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। रात दस बजे पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा। आरोपी घर से फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन बाद हुई सुनवाई 
बजरंग दल के संजय मल्होत्रा का आरोप है कि घटना के बाद पीड़िता की मौसी ने पुलिस कंट्रोल रूम के 112 नंबर पर सूचना दी। पीआरवी पहुंच गई। इस पर आरोपी फरार हो गया। तब पुलिस ने बात सुनने के बाद कहा कि वह घर आए तब बता देना।

अगले दिन पीड़िता थाने गई। मगर, इस बार भी वही कह दिया। मामले की जानकारी संजय मल्होत्रा को हुई। उन्होंने क्षेत्राधिकारी लोहामंडी और एसएसपी को फोन पर मामले से अवगत कराया। तब पुलिस ने कार्रवाई की।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें