फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म मामला: दो आरोपियों को नहीं पकड़ सकी पुलिस, दहशत में पीड़िता

Fri, 02 Apr 2021 09:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
एत्मादपुर क्षेत्र में झरना नाला के जंगल में विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गुरुवार को छह से अधिक स्थानों पर दबिश दी लेकिन आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सके। देर रात एक आरोपी के करीब पुलिस पहुंची लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार की शाम को एत्मादपुर क्षेत्र निवासी विवाहिता पति के साथ बाइक पर एत्माद्दौला क्षेत्र में मायके आ रही थी। पति-पत्नी को रास्ते में बुलेट बाइक सवार तीन युवकों ने रोक लिया था। झरना नाला के जंगल में ले जाकर दोनों के वीडियो और फोटो बनाए। इसके बाद युवकों ने पति के सामने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया था। जान से मारने की धमकी देकर घर भेजा था। आरोपियों ने दस हजार रुपये और जेवरात भी लूट लिए थे।
 
नवविवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला: आगरा में पीड़ित पक्ष के लोगों ने किया प्रदर्शन, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


घटना के बाद पीड़ित ने लूट की शिकायत की थी। मगर, पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही थी। मंगलवार को पीड़िता ने पति के साथ छलेसर चौकी पर पहुंचकर शिकायत की थी। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और लूट की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे में शाहदरा निवासी गौरी राजपूत और मोनू को नामजद किया था, जबकि तीसरा आरोपी अज्ञात था। बाद में उसका नाम मोनू बताया गया।
 
विज्ञापन

विवाहिता को दोस्त के साथ समझ रहे थे आरोपी
पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि पीड़िता पति के साथ शाहदरा आ रही थी। रास्ते में पति ने कहा था कि झरना नाला के पास स्थित धर्मशाला में चलते हैं। इस कारण पति ने बाइक को धीमा किया था तभी युवकों ने उन्हें पकड लिया। आरोपी विवाहिता को पहचानते थे। समझ रहे थे कि वह किसी दोस्त के साथ आई है। इस कारण आपत्तिजनक फोटो खींचे और वीडियो बनाया। इसके बाद पीड़िता से दुष्कर्म किया। धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे। वीडियो और फोटो को वायरल कर देंगे। डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया। मगर दूसरे दिन हिम्मत दिखाई।

दहशत में पीड़िता
पुलिस ने पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। पीड़िता अल्पसंख्यक समुदाय से है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने घटना का समर्थन किया है। उसके बयान का अवलोकन कर लिया गया है। हालांकि पीड़िता अभी दहशत में है। वहीं उसके पति का कहना है कि सभी आरोपियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें