फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में बेटी से दुष्कर्म और मां से छेड़छाड़, पांच घंटे ताबड़तोड़ दबिश के बाद आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 Sep 2021 10:38 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

दिल्ली से औरैया आ रही बस में महिला सवार थी। उसके साथ छेड़छाड़ हुई और बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। इस वारदात के बाद एसपी ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पांच टीमें गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दौड़ाईं। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
आगरा यमुना एक्सप्रेसवे: दुष्कर्म की घटना के बाद रोकी गई बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से शिकोहाबाद आते समय यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर कोच बस में मां के साथ छेड़छाड़ और किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना से सनसनी फैल गई। किशोरी की मां ने दुष्कर्म की तहरीर दी है। पुलिस ने शिकोहाबाद थाने पर बस को रोककर फोरेंसिक यूनिट और डॉग स्क्वॉड की टीम ने जांच की। वहीं दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

दिल्ली से बस में मां के साथ थी किशोरी 
बताया गया है शिकोहाबाद निवासी महिला अपनी बेटी और बहन की पुत्री के साथ बदरपुर बॉर्डर से स्लीपर बस संख्या Up 85 CT- 0262 में बैठकर घर आ रही थीं। बस के कंडक्टर अंशू और खलासी बबलू ने उन्हें स्लीपर बस के अंदर केबिन में बुलाया। यहां बबलू और अंशू ने उसे शराब का गिलास पीने के लिए दिया। लेकिन उसने नहीं पिया और उसे खिड़की से नीचे फेंक दिया। इस दौरान बस जेवर टोल प्लाजा के समीप पहुंची तभी चालक अनिल ने बस रोक दी और लोगों को फ्रेश होने के लिए कहा। पीड़िता का आरोप है कि जब वह फ्रेश होने नीचे गई, इसी दौरान अंशू ने उसकी बेटी को केबिन में बुला लिया और उससे दुष्कर्म किया। जब वह बस में आई तो बेटी ने रोते हुए अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। 
बस से उतरकर भागे आरोपी
विरोध करने पर बबलू नौहझील के समीप बस से उतर कर भाग गया। जबकि अंशू मांट, मथुरा में उतर कर भाग गया। पीड़िता ने फिरोजाबाद पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बस को प्रतापपुर चौराहे पर रोक लिया और चालक के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद चालक बस को लेकर थाने पहुंचा।  थाने पर फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम ने बस में छानबीन की और साक्ष्य एकत्रित किए। 
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
घटना की जानकारी होते ही एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल, एसपी ग्रामीण डॉ.अखिलेश नारायण सिंह और सीओ सिरसागंज कमलेश कुमार मौके पर पहुंचे। पीड़िता की तहरीर पर अंशू यादव उर्फ आलोक निवासी लालपुरा दद्दाजी होटल, इटावा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बबलू पुत्र रामसिंह निवासी फतेहपुर चकरनगर बकेवर, इटावा की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:
आगरा: दुष्कर्म पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, जेल में है आरोपी
आगरा: डॉक्टर के घर डकैती कांड, आठ टीमें, 24 घंटे में 50 संदिग्धों से पूछताछ, नतीजा शून्य, दहशत में परिवार

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें