फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली का त्योहार मनाने मायके आई नवविवाहिता हुई दुष्कर्म का शिकार, आरोपी हुआ फरार

Tue, 25 Feb 2020 05:42 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज जनपद के पटियाली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मायके आई नवविवाहिता से नामजद आरोपी ने दुष्कर्म किया। खेत पर गई विवाहिता को आरोपी ने पकड़कर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


गांव की एक युवती की शादी कुछ महीने पहले ही हुई है। होली पर्व मनाने के लिए वह कुछ दिन पहले ससुराल से मायके आई थी। आरोप है कि सोमवार की सायं वह खेत पर गई थी। इसी बीच गांव में रिश्तेदारी में आए उझानी निवासी चंद्रपाल ने नवविवाहिता को दबोच लिया और दुष्कर्म किया।

नवविवाहिता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। उसके बाद पीड़िता के पिता ने पटियाली कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म किए जाने की तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है उसकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है। पटियाली पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उझानी पुलिस से भी संपर्क कर रही है।
विज्ञापन


दर्ज कर लिया है मुकदमा
मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश कर रहे हैं। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी- शैलेंद्र प्रताप, कोतवाली प्रभारी, पटियाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें