फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में युवती से दुष्कर्म: भाई को जान से मारने की धमकी के बाद लूटी आबरू, रातभर खेत में बेहोश पड़ी रही पीड़िता

Wed, 24 Nov 2021 12:13 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी

सार

गांव के युवक ने युवती को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। युवती रातभर खेत में बेहोश पड़ी रही और परिजन उसकी तलाश करते रहे। सुबह होश आने पर उसने परिजनों को जानकारी दी। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
बरहन पुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में थाना बरहन क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम शौच के लिए खेत में गई युवती से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता रातभर खेत में बेहोश पड़ी रही, जबकि परिजन उसकी तलाश करते रहे। सुबह घर पहुंचकर उसने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

रातभर परिजन तलाशते रहे युवती 
थानाध्यक्ष बरहन शेर सिंह ने बताया कि 20 वर्षीय युवती शौच के लिए गई थी। वहीं गांव के एक युवक ने उसे पकड़ लिया। भाई को जान से मारने की धमकी देते हुए उसे डराया। इसके बाद दुष्कर्म करने का आरोप है। घटना के बाद पीड़िता वहीं खेत में पड़ी रही। इधर, शौच से युवती के वापस नहीं लौटने पर घबराए परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे।
गांव के ही युवक पर लगाए आरोप
सुबह होश में आने पर किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। युवती के पिता ने गांव के ही उपेंद्र शर्मा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वह घर से फरार हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...

मासूम से दुष्कर्म प्रकरण: बालिका की हालत गंभीर, अलीगढ़ में इलाज जारी, कासगंज पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

आगरा: 200 रुपये का पेट्रोल भरवाया.. टंकी में पहुंचा सिर्फ 90 रुपये का, युवक ने ऐसे पकड़ी घटतौली
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें