फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: चलती बस में किशोरी से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बबलू 'बेसुराग', आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

Fri, 24 Sep 2021 01:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

मंगलवार को नोएडा से शिकोहाबाद आते समय स्पीलर बस में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म व उसकी मां के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया था।
विज्ञापन
फिरोजाबाद: दुष्कर्म की घटना के बाद रोकी गई बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से औरैया जाते समय दिल्ली से नोएडा के बीच स्लीपर बस में एक किशोरी के साथ बस के क्लीनर ने दुष्कर्म किया और किशोरी की मां के साथ खलासी ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। इस मामले में थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। तीन दिन बीतने के बाद भी मां के साथ छेड़छाड़ करने का आरोपी बबलू को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार रात दिल्ली से शिकोहाबाद के लिए एक महिला अपनी बेटी और बहन की बेटी के साथ स्लीपर कोच बस से आ रही थी। रास्ते में बदरपुर बॉर्डर से निकलते ही पहले बस के खलासी बबलू ने महिला को अपनी केबिन में बुला कर क्लीनर अंशू के साथ शराब पी और फिर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन महिला बबलू की हरकतों को देख केबिन से नीचे उतर आई। इसके बाद बबलू भी नीचे आ गया।

कुछ देर बाद बस जेवर टोल प्लाजा के समीप खड़ी हुई, तभी केबिन में बैठे अंशू ने महिला की बेटी को ऊपर बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब इसकी जानकारी महिला को हुई तो उसने विरोध किया। महिला के विरोध के बाद दोनों आरोपी रास्ते में उतर कर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के पांच घंटे बाद दुष्कर्म के आरोपी अंशू यादव को इटावा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं तीन दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस बबलू को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस की एक टीम इटावा में बबलू की गिरफ्तारी के लिए डेरा डाले हुए है। 
विज्ञापन


शातिर किस्म का अपराधी है बबलू
जनपद पुलिस बबलू की गिरफ्तारी और उसकी क्राइम हिस्ट्री को खंगाल रही है। जेल भेजे गये आरोपी अंशू के अनुसार बबलू शातिर अपराधी है और उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली है। उसका कहना है कि बबलू और महिला ने मिल कर उसे फंसाया है।

यात्रियों से भी की पूछताछ
जिस बस में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है, पुलिस ने उसमें सवार यात्रियों से भी पूछताछ की है। कई तथ्य सामने आए हैं। पुलिस इन पर गहनता से जांच कर रही है। वहीं, मुख्य आरोपित अंशू यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस छेड़छाड़ के आरोपित बबलू ठाकुर की तलाश कर रही है। उसकी तलाश में मथुरा और इटावा में दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस किशोरी के मजिस्ट्रेट के समक्ष भी बयान कराएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...
मैनपुरी नवोदय छात्रा की मौत का मामला: सुराग जुटाने की हर कोशिश, एडीजी ने दीवार फांदकर अंदर घुसाए सिपाही
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें