फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः बालिका से किशोर ने किया दुष्कर्म, खेलते समय छत पर बुलाकर ले गया आरोपी

Wed, 14 Oct 2020 02:27 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

पीड़ित परिवार के मुताबिक 10 वर्षीय दलित बालिका घटना के बाद घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। इस पर घटना की
जानकारी फतेहाबाद थाने में दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जनपद के फतेहाबाद कस्बे के एक मोहल्ले की 10 वर्षीय बालिका के साथ पड़ोस के ही 16 वर्षीय किशोर पर दुष्कर्म करने का आरोप है। बालिका के साथ खेलते समय वह उसे बहाने से अपने घर की छत पर बुला ले गया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के मुताबिक 10 वर्षीय दलित बालिका घटना के बाद घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। इस पर घटना की जानकारी फतेहाबाद थाने में दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।


बालिका को डॉक्टरी मुआयने के लिए आगरा भेजा गया है। मामले में क्षेत्राधिकारी बीएस वीर कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। घटना के बाद से आरोपी घर से फरार हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आगरा में थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। रात से लेकर सुबह तक थाने में आरोपी पक्ष के लोग पंचायत कर रहे हैं। समझौते का दबाव बनाया जा रहा है।

एत्माद्दौला क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी को मंगलवार रात को पड़ोसी 40 वर्षीय व्यक्ति अपने बाड़े में बुलाकर ले गया था। वहां पहले से एक युवक था। युवक बाहर गेट पर खड़ा हो गया। आरोप है कि पड़ोसी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

एक घंटे बाद किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची। उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। उन्होंने आरोपी को पकड़कर पीट दिया। इसके बाद यूपी 112 पर सूचना दी। पीआरवी मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी आरोपी को थाने ले गए। रात 12 बजे किशोरी को परिजन थाने लाए। पुलिस को घटना की जानकारी दी। मगर, किशोरी को मेडिकल के लिए नहीं भेजा। 

पीड़िता के भाई का कहना है कि आरोपी का परिवार काफी दबंग है। घटना के बाद से थाने के चक्कर लगा रहे हैं। समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस की मौजूदगी में डेढ़ लाख रुपये देने की बात करने लगे। आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की जा रही है। सुबह नौ बजे तक थाने में समझौते को पंचायत चल रही थी। सीओ छत्ता राजीव कुमार का कहना है कि पीड़िता के परिजनों से तहरीर ली जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें