फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के झांसे में महिला को फंसाया, फौजी ने शारीरिक संबंध बनाकर हड़पे दो लाख रुपए

Mon, 10 Feb 2020 05:05 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीटीसी कर रही एक महिला को नौकरी का लालच देकर आरोपी ने उसके साथ संबंध बना लिए। इतना ही नहीं नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये भी ले लिए। जब आरोपी सैनिक की सच्चाई सामने आई तो पीड़िता ने तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जनपद कन्नौज की रहने वाली एक महिला वर्ष 2019 में कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में किराए के एक मकान में रह रही थी। वह बीटीसी कर रही थी, इस बीच जनपद फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव रूपनगर निवासी सैनिक संदीप कुमार से मुलाकात हुई। आरोप है कि उसने नौकरी लगवाने की बात कही और घर आने जाने लगा। 

इस बीच नौकरी के नाम पर महिला से दो लाख रुपये भी ले लिए। आरोपी ने महिला के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। 19 मई को महिला आगरा किसी से मिलवाने के लिए बुलाया। वहां तीन दिन तक एक होटल में रखा और शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद कहा कि शादीशुदा की नौकरी नहीं लगेगी।
विज्ञापन


युवक ने महिला का पति से तलाक करा दिया। इसके बाद भी नौकरी नहीं लगवाई। नौकरी की पूछने पर कहा कि अगर नौकरी न लगवा सका तो उससे शादी कर लेगा, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। आरोपी का झूठ सामने आने के बाद पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने आरोपी संदीप के विरुद्ध दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश व जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें