फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किशोर ने पांच वर्षीय बालिका से किया दुष्कर्म, हालत बिगड़ी

Tue, 06 Nov 2018 12:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मैनपुरी में एक पांच वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही किशोर ने दुष्कर्म किया। बालिका की हालत बिगड़ने के बाद मामला सामने आया। उसे गंभीर हालत में सैफई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।

विज्ञापन


मैनपुरी के एक गांव में सोमवार दोपहर लगभग दो बजे एक किशोर ने बालिका को बहाने से बुलाया। उसे बेर तोड़कर खाने के लिए राजी किया और गांव से बाहर लेकर चला गया। उसने वारदात को अंजाम दिया।

बालिका की हालत बिगड़ी, तो परिजनों को पूरी घटना की जानकारी हुई। बालिका को तत्काल सैफई उपचार के लिए ले गए। परिजनों ने सोमवार देर रात थाने में तहरीर दी। सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हुई और किशोर को तत्काल पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश और तनाव है। किसी भी अप्रिय घटना को देखते हुए पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें