फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसाः ट्रक ने टेंपों को मारी टक्कर, सात घायल

Tue, 06 Nov 2018 11:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मैनपुरी के सिरसागंज रोड पर सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। एक ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। इसमें टेंपों में सवार सात लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


थाना दन्नाहारक्षेत्र के गांव लालपुर के पास मंगलवार सुबह को सवारी से भरी टेंपो जा रही थी। इस बीच ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। इस घटना में टेंपो चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पलट गई। 

इस हादसे में टेंपो में सवार दीवान सिंह निवासी नगला, रामसिंह निवासी घिरोर, सीमा देवी निवासी धरमंगदपुर नगरिया, रामलाल निवासी बीनेपुर थाना बरनाहल, जान मोहम्मद निवासी नगला मानधाता बरनाहल, प्रवीन कुमार निवासी नगला धीप चापरी घिरोर, आरती और उसका भाई राहुल कुमार निवासी टिंडौली घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी सात घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां घायलों का उपचार किया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें