फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म में विफल होने पर किशोरी की गला घोटकर हत्या से सनसनी, चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

Wed, 06 May 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
कोसीकलां थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ चार लोगों ने हैवानियत करने की कोशिश की। विफल होने पर चारों ने किशोरी की गला घोट कर हत्या कर दी। पीड़िता के भाई ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर कोसीकलां के एक गांव में किशोरी खेत पर बने अपने चाचा के मकान पर गई थी। वहां से वह अपने खेत पर बनी झोंपड़ी की साफ-सफाई करने चली गई। आरोप है कि वहीं पर गांव के नामजद लोग पहुंच गए। किशोरी को अकेला देखकर उन्होंने उसे झोंपड़ी में ही दबोच लिया।

पुलिस के मुताबिक दुष्कर्म न होने पर उन्होंने किशोरी के दुपट्टे से उसका गला घोंट कर हत्या कर दी और फरार हो गए। घटना की सूचना तब लगी जब परिजन झोंपड़ी पर पहुंचे। वहां किशोरी मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। किशोरी के भाई ने नामजदों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी ग्रामीण श्रीशचंद, क्षेत्राधिकारी जगदीश कालीरमन, इंस्पेक्टर आजादपाल सिंह, शाहपुर चौकी प्रभारी सुदीप कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। 

आरोपियों की पकड़ जल्द हो इसके लिए टीमों का गठन कर दिया गया हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दी दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। - श्रीशचंद, एसपी ग्रामीण, मथुरा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें