फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस लाइन बिछाते समय सीवर लाइन हुई ब्लॉक, घरों में लौट रहा सीवर का पानी

विज्ञापन
शहर के बाईपास रोड पर गड्ढा जहां गैस लाइन बिछाते समय टूटी सीवर लाइन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर आगरा बाईपास रोड पर गैस लाइन बिछाते समय सीवर लाइन टूट गई। जिससे वार्ड रघुराजपुरी की तरफ से आने वाली सीवर लाइन ब्लॉक हो गई। सीवर लाइन ब्लॉक होने से घरों में पानी वापस लौट रहा है। दो दिन से मोहल्ले के लोग परेशान हैं। मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका प्रशासन और कार्यदायी संस्था से शीघ्र सीवर लाइन को ठीक कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के आगरा बाईपास रोड पर गैस लाइन बिछाए जाने के लिए मशीनों से खोदाई का कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार की रात गैस लाइन के लिए खोदाई करते समय कार्यदायी संस्था ने रघुराजपुरी मोहल्ले के पास बाईपास रोड पर सीवर लाइन को तोड़ दिया। इससे मोहल्ला रघुराजपुरी की तरफ सीवर लाइन ब्लॉक हो गई।
सीवर लाइन ब्लॉक होने से सीवर का पानी घरों में वापस लौटने लगा। इसकी शिकायत मोहल्ले के लोगों ने शनिवार की शाम नगर पालिका प्रशासन से की। नगर पालिका प्रशासन ने कार्यदायी संस्था के लोगों को सूचना दी। इसके बाद भी लाइन को ठीक नहीं कराया गया। जिससे मोहल्ले के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों का दर्द
दो दिन से सीवर लाइन ब्लॉक चल रही है। नगर पालिका और कार्यदायी संस्था दोनों को जानकारी दी जा चुकी है लेकिन समस्या का निदान नहीं किया गया।
सनी गुप्ता
मोहल्ले में सीवर का पानी घरों में वापस लौट रहा है। लोग परेशान हैं। जिम्मेदार लोग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो घरों में गंदा पानी भरने लगेगा।
राजू चौहान
नगर पालिका के लोग शनिवार की शाम आए थे। टूूटी लाइन को देखकर चले गए। अभी तक सीवर को ठीक करने का कार्य नहीं किया गया है। घरों में कभी भी दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं।
रिंकू सिंह
दो दिन से सीवर लाइन बंद है। जिससे दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। कई बार फोन से नगर पालिका प्रशासन को सूचना दी गई। केवल एक ही जवाब है कि लाइन ठीक कराई जा रही है।
विज्ञापन

राहुल कुमार
गैस लाइन बिछाते समय सीवर लाइन तोड़ी गई है। लाइन को ठीक कराने का कार्य किया जा रहा है। मिस्त्री बुलाया गया है। सोमवार तक लाइन को ठीक करा दिया जाएगा।
लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें