ताजमहल परिसर में बृहस्पतिवार को गर्मी से चार पर्यटक बीमार हो गए। उन्हें डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार दिया गया। आंध्र प्रदेश की सोफिया को पेट दर्द, हरियाणा की शिखा को उल्टी और उत्तराखंड के गगन शर्मा को गर्मी से चक्कर आने पर ओआरएस का घोल दिया गया।
राजस्थान के उदयपुर से ताजमहल देखने आए नरेश की तबीयत पश्चिमी गेट के बाहर आते समय खराब हो गई। एंबुलेंस से पश्चिमी गेट पार्किंग स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उन्हें दवा दी, कुछ देर बाद आराम मिलने पर चले गए।