मथुरा में खेली जाने वाली लठामार होली के लिए वीवीआईपी का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी मथुरा पहुंच गए हैं।
इसके अलावा ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, धर्मार्थ मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, लोकनिर्माण मंत्री भूपेंद्र सिंह, आरईएस मंत्री मोती सिंह, मंडी परिषद की स्वतंत्र प्रभार मंत्री स्वाति सिंह भी होली खेलने के लिए पहुंच रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होली खेलने के लिए शुक्रवार शाम को पहुंचे और वह सांसद हेमामालिनी द्वारा वेटरनेरी में आयोजित बृज होली रसोत्सव में शामिल हुए। जबकि 24 को वह बरसाना की लठामार होली देखेंगे।