फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में आज खेली जाएगी लड्डू होली, ऐसी की गईं हैं तैयारियां

Fri, 23 Feb 2018 04:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नंदगांव/बरसाना (मथुरा)
विज्ञापन
नंदगांव के नंदभवन मंदिर में बरसाना से होली का न्योता लेकर पहुंचती राधाजी की सखियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के बरसाना के श्रीजी महल से शुक्रवार को नंदगांव के नंदभवन को लठामार होली खेलने का निमंत्रण गया। निमंत्रण के बाद नंदभवन में विभिन्न कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन


दूसरी ओर राधाजी के गांव बरसाना में शुक्रवार को लड्डू होली का आयोजन मंदिर परिसर में किया जाएगा। क्विंटलों मोतीचूर आदि के लड्डू श्रद्धालुओं पर बरसाए जाएंगे। 

बरसाना नंदगाव की विश्व प्रसिद्ध लठामार होली का निमंत्रण लेकर राधाजी की सखियां बरसाना के श्रीजी मंदिर से पैदल चलकर शुक्रवार को प्रात: नौ बजे नंदभवन पहुंची। 
विज्ञापन

नृत्य करती एक सखी। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पहले से निमंत्रण की उत्सुकता में पलक पांवडे़ बिछाए नंदगांव के ग्वाल निमंत्रण स्वरूप आए गुलाल को नंदबाबा एवं कन्हैया के चरणों में रखा और ठाकुर जी से होली खेलने के लिए बरसाना चलने का निवेदन किया। 

फाग आमंत्रण महोत्सव के दौरान कान्हा के घर नंदभवन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। संध्या के समय बरसाना के श्रीजी महल में हजारों किलो लड्डुओं की बरसात होगी। 

स्थानीय लोग लड्डू होली की संज्ञा देते हैं। देश के विभिन्न कोनों से आए श्रद्धालु उन लड्डुओं को लपकने के लिए आतुर दिखाई देते हैं। 24 फरवरी को बरसाना में और 25 फरवरी को नंदगांव में विश्व प्रसिद्ध लठामार होली का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन

नंदभवन में जमकर होगी रसिया होली 

बरसाना से लठामार होली खेलने के लिए आए निमंत्रण को समाज में सुनाया जाएगा। मंदिर के चारों ओर घूम-घूम कर हेला (तेज आवाज) लगाया जाएगा कि वृषभानुपुर से वृषभानु जी कौ होरी कौ बुलायबौ आयौ है सब ग्वाल-बाल होरी खेलवे के तांईं बरसाने आमंत्रित हैं। 

निमंत्रण की सुन सभी ग्वाल मदमस्त हो जाएंगे। नंदभवन में जमकर रसिया होली का आयोजन किया जाएगा। दो घंटे से भी अधिक समय तक नंदभवन में होली के रसियों की धूम मचेगी। बरसाने से आईं सभी सखियों को राजभोग कराया जाएगा। 

ठाकुर जी का भोग प्रसाद भेंट कर सप्रेम विदा किया जाएगा। हुरियारे लठामार होली की तैयारियों में जुट जाएंगे। संध्या के समय प्रतीकात्मक रूप से नंदबाबा द्वारा होली का न्यौता स्वीकार किए जाने के बाद बरसाना में लड्डू होली की धूम मचेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें