मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह गांव रुस्तमपुर स्थित खेत में एक युवक का कई दिन पुराना शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान के प्रयास किए लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
सिरसागंज रोड पर गांव रुस्तमपुर के पास सुबह कुछ ग्रामीण एक खेत से होकर गुजर रहे थे तभी वहां करीब 25 वर्षीय युवक का 8 से10 दिन पुराना शव पड़ा दिखा। शव से दुर्गंध आ रही थी। सूचना पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस सोशल मीडिया आदि माध्यम से पहचान के प्रयास कर रही है।