आगरा में 70 वर्षीय बुजुर्ग टॉफी-बिस्कुट का लालच देकर बच्चियों को बैड टच करता था। हकीकत पता चली तो घरवाले हैरान रह गए। पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश में जुटी है।
ताजनगरी आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय जूता कारीगर दो बच्चियों को टॉफी-बिस्कुट और रुपयों का लालच देकर अपने पास बुलाता। इसके बाद बैड टच करता। बच्चियों को बुजुर्ग की हरकत समझते देर नहीं लगी। उन्होंने अपने पिता से शिकायत की। परिजन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
शाहगंज थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि आरोपी पप्पन है। वह एक जूता कारखाना में काम करता है। अक्सर वह कारखाना के बाहर बैठ जाता था। मोहल्ले की 9-10 साल की 2 बच्चियों को बहाने से अपने पास बुलाता था। इसके बाद गलत तरीके से छूता। अश्लील हरकत करता। पहले तो बच्चियां समझ नहीं पाईं।
बताया कि बाद में उसकी हरकतें बढ़ीं तो बच्चियों को गलत महसूस हुआ। वह उससे दूरी बनाने लगीं। बाद में वह उन्हें रुपये का लालच देकर अपने पास बुलाने लगा। इस पर एक बच्ची ने अपने पिता को बता दिया। मोहल्ले के लोगों को पता चला तो उन्होंने बुजुर्ग कारीगर को पकड़ लिया। उसे हिदायत दी।
बाद में आरोपी ने कारखाने पर आना बंद कर दिया। इस बारे में लोगों से पुलिस को जानकारी मिल गई। मोहल्ले में पीडि़त परिजन से बात की। सोमवार शाम को छेड़छाड़ और पाॅक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।