फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डौकी में सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। डौकी क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम खेत में धनिया लेने गई सात वर्षीय बालिका के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बालिका के पिता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे उसकी बेटी हरा धनिया लेने गई थी। तभी आरोपी युवक उसे दस रुपये देने का लालच देकर सरसों के खेत में ले गया। वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद बालिका की मां खेत पर गई तो बेटी को रोते देख पूछताछ की। उसने मां को युवक की सारी करतूत बता दी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक राजेश के खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट में अभियोग दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष डौकी बहादुर सिंह ने बताया कि बालिका को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई थी, लेकिन वह घर से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें