फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्ची को दिया रुपयों का लालच, फिर घर ले जाकर तांत्रिक ने की दरिंदगी

Sat, 07 Jul 2018 02:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के मंटोला में तांत्रिक ने रुपयों का लालच देकर सात साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची के पहुंचने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन उसे थाने पर ले गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। घटना तीन जुलाई की है। पुलिस इसे अब तक छिपाए रही। 

सात साल की बच्ची घर के पास खेल रही थी। तभी दूसरे मोहल्ले का 50 वर्षीय अब्दुल सत्तार आया, उसने बच्ची को रुपयों को लालच दिया। इसके बाद अपने साथ ले गया। घर में ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

 
बच्ची रोती हुई घर पहुंच गई। उसकी हालत देखकर परिजनों ने पूछा तो घटना की जानकारी दी। परिजन बच्ची को थाने पर ले आए। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

घटना से लोगों में आक्रोश

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। घटना से क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है। उनका कहना है कि तांत्रिक ने बच्ची के साथ दरिंदगी की, उसके परिवार को मोहल्ले में नहीं रहने देना चाहिए।

पुलिस ने बताया कि आरोपी क्षेत्र में बाबा के नाम से जाना जाता है। वो घर में जादू-टोना करता है। इसलिए उसे लोग तांत्रिक भी कहते हैं। उसके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

घटना से मंटोला क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है। उनका कहना है कि बाबा तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों को शिकार बनाता था। अब उसने बच्ची के साथ हरकत की, उसके परिवार को मोहल्ले में नहीं रहने देना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें