फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ ने ले ली सात साल के मासूम की जान, जमीन पर पटका, पेट में घुसा दिया सींग

Sun, 02 Dec 2018 10:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मृतक बच्चे के घर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के बरहन में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां सात साल के मासूम बच्चे को सांड़ ने मार डाला। बच्चे की मौत से भड़के लोगों ने आवारा जानवरों पर कार्रवाई की मांग करते हुए ढाई घंटे तक आगरा-जलेसर मार्ग जाम रखा।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने सांड़ को पकड़ने के लिए टीम गठित करने और मृत बच्चे के परिवार की आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। 

घटना थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी रामबख्श की है। रविवार सुबह सांड़ के हमले में सात वर्षीय मासूम शशि कुमार की जान चली गई। वो घर से बिस्किट लेने के लिए गया था। रास्ते में सांड़ ने पहले उसे उठाकर पटका और फिर उसके पेट में सींग घुसा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे की मौत पर भड़के लोग

ग्रामीणों ने रोड किया जाम - फोटो : अमर उजाला
मौके पर मौजूद लोग उसे बचाने के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन सांड़ रुका नहीं। सांड़ के भागने के बाद घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसों की डोर टूट गई। बच्चे की मौत से भड़के लोगों ने आगरा-जलेसर मार्ग जाम लगा दिया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस फोर्स के साथ नायब तहसीलदार पहुंचे। उन्होंने सांड़ को पकड़ने के लिए टीम गठित करने और मृत बच्चे के परिवार की आर्थिक मदद का आश्वासन दिया, तब लोगों का गुस्सा शांत हुआ। 

शशि कुमार ग्रामीण कमल सिंह का बेटा था। छह माह पहले भी गढ़ी बाजरा के एक ग्रामीण को सांड़ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सांड़ के हमले में आंवलखेड़ा में भी एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। उसके दाह संस्कार के दौरान शमसान में भी पहुंचकर सांड़ ने उत्पात मचा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें