फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में आधे से ज्यादा अभ्यर्थियों ने छोड़ दी वन रक्षक परीक्षा

Sun, 02 Dec 2018 10:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में वन रक्षक/विधान भवन रक्षक की लिखित परीक्षा रविवार को जिले के 54 केंद्रों पर संपन्न हुई। इसमें आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दो पालियों में हुई परीक्षा के दौरान तीन अभ्यर्थी ओएमआर शीट अपने साथ लेकर चले गए। इस पर सिकंदरा, डौकी और एत्माद्दौला थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक की पहली पाली में 28104 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। मगर, इसमें से 16605 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 11499 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। अपराह्न तीन से पांच बजे के बीच हुई दूसरी पाली में भी 28104 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। इसमें से 16873 अनुपस्थित रहे और 11231 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 

अपर जिलाधिकारी नगर केपी सिंह के अनुसार, परीक्षा के दौरान एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया। हालांकि, तीन अभ्यर्थी अपने साथ ओएमआर शीट ले गए, इनके खिलाफ तीन अलग-अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी बसों की हड़ताल से अभ्यर्थियों की बढ़ीं मुश्किलें

सिटी बसों की हड़ताल के कारण वन रक्षक की परीक्षा देने आए हजारों अभ्यर्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ज्यादातर सेंटर शहरी इलाके के बाहर होने के कारण उन्हें आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए ट्रांसपोर्ट साधन तलाश करते नजर आए। रिक्शा और ई-रिक्शा वाले मनमाने दाम वसूल रहे थे। परीक्षा देने के लिए अलीगढ़, हाथरस, बुलंदशहर, मथुरा, फिरोजाबाद और एटा, दिल्ली, इटावा, कानपुर से भी अभ्यर्थी आए थे। 

परीक्षा केंद्र ग्रामीण अंचल में थे। इस कारण वह बड़ी मुश्किलों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सके। कुछेक की परीक्षा भी छूट गई। इसके बाद शाम को पाली की परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें