फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंह में कपड़ा ठूंस सात साल के बच्चे की हत्या, नहर में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 27 Nov 2019 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
शशि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के बड़ा मिर्जा का नगला क्षेत्र से सोमवार शाम से गायब हुए सात वर्षीय बच्चे का शव भूड़ा नहर में पड़ा मिला। मासूम की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या के पीछे प्लाट का विवाद बताया गया है। पुलिस जांच कर रही है।  
विज्ञापन


थाना रामगढ़ के बड़ा मिर्जा का नगला निवासी योगेश कुमार का सात वर्षीय बेटा शशि कुमार उर्फ आरव सोमवार शाम को करीब साढ़े पांच बजे अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने एक घंटे तक खोजबीन के बाद थाना रामगढ़ में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 

पुलिस ने खोजबीन की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। परिजन मंगलवार को बच्चे की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान शिकोहाबाद में बालक का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर बच्चे के बाबा सुनहरी लाल और पिता योगेश कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे का शव देख बिलख पड़े बाबा-पापा

बेटे का शव देखते ही पिता-बाबा बिलख पड़े। उन्होंने बच्चे की शनाख्त की। आरव के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया गया था। गले पर दबाने जैसे निशान मिले हैं। वो कक्षा दो का छात्र था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि बालक की हत्या के पीछे प्लाट का विवाद सामने आ रहा है। दोनों पक्षों का विवाद सिविल कोर्ट में चल रहा है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें