मुड़िया पूर्णिमा मेले में आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन पर 7 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव करने का निर्णय लिया है। आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि 5 से 12 जुलाई तक मथुरा में गोवर्धन परिक्रमा और गुरु पूर्णिमा मेला के अवसर पर आगरा कैंट एवं मथुरा जंक्शन पर 7 ट्रेनों को 2 मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।