कासगंज। एसडीएम कुलदीप सिंह ने गंजडुंडवारा-सिढ़पुरा मार्ग अवैध खनन कर सात ट्रैक्टरों को अवैध बालू ले जा रहे पर हुए पकड़ा। सभी ट्रैक्टरों को सीज किया। एसडीएम कुलदीप सिंह अवैध खनन की सूचना पर गंजडुंडवारा-सिढ़पुरा मार्ग पर पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। मंगलवार की सुबह सात ट्रैक्टर बालू का अवैध खनन कर सिढ़पुरा की ओर जाते हुए मिले। जब उन्हें रोका गया तो ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टरों को छोड़कर भाग गए। ट्रैक्टरों को सीज करने की कार्रवाई कर सभी को सिढ़पुरा थाना ले जाया गया। एसडीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि कई दिनों से अवैध खनन की सूचना मिल रही थी। जिसके अंतर्गत यह कार्रवाई की गई है।
पत्थर ले जा रहे तीन ट्रकों का चालान:
खनन निरीक्षक सुरेश लकड़ा ने बताया कि तीन ट्रक आगरा से बोल्डर पत्थर लेकर बदायूं की ओर जा रहे थे। ट्रक चालकों को रोककर उनसे कागजात मांगे गए। खनिज की समयावधि समाप्त हो चुकी थी। जिसके चलते तीनों का ऑन लाइन चालान किया गया है।