कासगंज। लोकसभा चुनाव के लिए कराए गए प्रशिक्षण में 14 शिक्षक अनुपस्थित रहे। इन शिक्षकों को 18 अप्रैल को प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए नोटिस जारी किया गया है। बीएसए ने प्रशिक्षण में भाग नहीं लेने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।लोकसभा चुनाव के लिए 9 व 10 अप्रैल को श्रीगणेश इंटर कालेज में पीठासीन अधिकारी व मतदान कर्मी प्रथम के लिए प्रशिक्षण कराया। जिसमें शिक्षिका ज्योति, विजय कुमार, स्वेता वर्मा, अनुराग सिंह, सुमित कुमार, शैलेंद्र यादव, साजिद अली, मीना दीक्षित, चंद्रदेव, विश्व प्रकाश्, रेखा यादव, विवेक कुमार सिंह, अंजली गौतम, संकोचना अनुपस्थित रहे। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने बताया कि 18 अप्रैल को श्रीगणेश इंटर काॅलेज में सुबह 10 बजे से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होगा। अनुपस्थित रहे कर्मी इस प्रशिक्षण में शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। संवाद