फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताजमहल में सात सैलानियों की बिगड़ी तबीयत; महाराष्ट्र, बिजनौर, रायपुर और गुजरात से आए थे

Tue, 11 Jun 2024 11:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल घूमने आए सात सैलानियों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार दिलाया गया। यह लोग महाराष्ट्र, बिजनौर, रायपुर और गुजरात से आए थे। 
विज्ञापन
Agra: ताजमहल में सात सैलानियों की बिगड़ी तबीयत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को ताजमहल का दीदार करने आए सात पर्यटकों की तबीयत खराब हो गई। उन्हें ताजमहल की डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार दिया गया। भीषण गर्मी की वजह से आए दिन ताजमहल में पर्यटक बीमार हो रहे हैं। 

विज्ञापन


ताज के बाहर भी पैदल जा रही महाराष्ट्र की पर्यटक विजया दिवाकर की तबीयत बिगड़ गई। वह पश्चिमी गेट पार्किंग में बेहोश हो गई। पर्यटन पुलिस प्रभारी नीलम राणा ने अपनी टीम के साथ चिकित्सक को पार्किंग में ही बुलाकर पर्यटक का उपचार कराया। 

इसके अलावा रायपुर की सोहागा वर्मा, बिजनौर के असद अब्बास, गिजाल हैदर, नवसारी गुजरात की वनिता बेन खलासी, जलगांव की प्रमिला येवले की भी तबीयत खराब हो गई। उन्हें एएसआई की मे आई हेल्प यू टीम ने उपचार दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें