बाह। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. वीरेंद्र भारती ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो चिकित्सक समेत सात कर्मचारी गैरहाजिर थे। एसीएमओ ने इनके एक-एक दिन के वेतन काटने की संस्तुति की है।
एसीएमओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिन में करीब 11 बजे वह सीएचसी बाह निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। जहां डॉ. मनीष कुमार, डॉ. गंगवीर आर्या, सूरज कुमार वैरवा, मुकेश कुमार, भुवनेश बरुआ, शंभू दयाल, मीना शर्मा गैरहाजिर थी। उन्होंने सीएमओ को एक-एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट भेजी है। वहीं निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रसूताओं व तीमारदारों से मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। प्रसव के नाम पर वसूली आदि की पड़ताल की। दवाओं की उपलब्धता का स्टाक चेक किया।