फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: मस्जिद में दस दिन से ठहरे थे तबलीगी जमात से लौटे बिहार के सात जमाती

Wed, 01 Apr 2020 03:27 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ये सातों लोग 21 मार्च से यहां रह रहे थे।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में मिले लोगों को एकांतवास में रखा गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात के हुए जलसे में शामिल होकर बिहार लौटने के दौरान फिरोजाबाद में रुके सात जमातियों को रसूलपुर थाना पुलिस ने मंगलवार देररात दुर्गेशनगर स्थित सलमान फारुकी मस्जिद से खोज लिया। प्रशासन की टीम तत्काल इनको साथ ले गई सभी को शिकोहाबाद के अस्पताल में रखा गया है। 
विज्ञापन


दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात के जलसे में शामिल होने गए फिरोजाबाद के तीन युवक भले वापस नहीं लौटे हों। लेकिन बिहार के कटिहार जनपद के निवासी सात जमाती पिछले दस दिनों से शहर में डेरा डाले हुए थे।

एसएसपी सचिंद्र पटेल के निर्देशन में एलआईयू प्रभारी व एसएचओ रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया खोजने को जुटे तो जमातियों को खोज निकाला। पुलिस सूत्र के अनुसार बिहार के कटिहार जिले के निवासी शहर में 21 मार्च को आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से यह सातों जमाती इनोवा गाड़ी को किराए पर लेकर फिरोजाबाद तक आए थे। गाड़ी चालक दिल्ली निवासी था। शहर में आने के बाद पहले शीशग्रान स्थित मस्जिद में रुके। इसके बाद गालिबनगर स्थित मोती मस्जिद में ठहरे थे।

इसी के बाद दुर्गेशनगर सलमान फारुकी मस्जिद में ठहरे थे। थाना रसूलपुर पुलिस एवं एलआईयू की टीम ने सातों को खोज लिया। कोरोना की आशंका पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा इन सातों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को रात को ही सातों को शिकोहाबाद ले गई। शिकोहाबाद के स्वास्थ्य विभाग में बनाए गए विशेष वार्ड में सभी को एकांतवास में रखा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें