कासगंज में छर्रा मार्ग पर नगला पट्टी के निकट सडक हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार ।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। सोरोंजी हरि पौड़ी से गंगा स्नान कर वापस राजस्थान जा रहे तीर्थयात्रियों की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। कासगंज-अतरौली मार्ग पर नगला पट्टी के समीप हुए इस हादसे में सात श्रद्धालु घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गंगा स्नान कर वापस जा रहे तीर्थयात्रियों की बोलेरो जब नगला पट्टी के समीप पहुंची तो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे पर ग्रामीण और राहगीर एकत्रित हो गए। सभी बोलेरों सवार श्रद्धालुओं को कार से बाहर निकाला गया। मामले की जानकारी पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में बोलेरो सवार हनसा देवी (35), गुड़डी देवी (40), हनुमान (50), बजना देवी (45), ग्यासो देवी (47) निवासीगण ग्राम नारायणपुर जिला जयपुर, गुलाबो देवी (50) निवासी थाना रेनमता मजी, दिनेश यादव (45) निवासी शिवदासपुरा थाना चाकसो जनपद जयपुर घायल हो गये। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ढोलना थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल दोहरे ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर। ट्रैक्टर ट्राली व बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है।