फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक 1.0: हवाई जहाज और बसों में यात्रियों का टोटा, दूसरे दिन जयपुर से आईं सात सवारी

Wed, 03 Jun 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

दूसरे दिन जयपुर से आगरा सात यात्री आए तो आगरा से जयपुर के लिए चार यात्री ही रवाना हुए
विज्ञापन
आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को खेरिया हवाई अड्डे पर एलायंस एयर की जयपुर-आगरा उड़ान में कम यात्री रहे। दूसरे दिन जयपुर से आगरा सात यात्री आए तो आगरा से जयपुर के लिए चार यात्री ही रवाना हुए। जयपुर से आने वाले यात्रियों को प्रदेश सरकार की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है, जिसमें ओटीपी और पीडीएफ फाइल रजिस्टर्ड नंबर पर पहुंचती है। 
विज्ञापन


विमान और सामान हो रहा सैनिटाइज
खेरिया हवाई अड्डे पर विमान और सामान को सैनिटाइज किया जा रहा है। हर यात्री को मास्क और शील्ड के साथ ही प्रवेश दिया जा रहा है। आगरा-जयपुर उड़ान को शुरू हुए दो ही दिन हुए है। जैसे-जैसे लॉकडाउन खुलता जाएगा और फ्लाइट नियमित रहेगी, वैसे वैसे यात्रियों की संख्या भी बढ़ने लगेगी -कुसुम दास, डायरेक्टर, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया

रोडवेज की सिर्फ 45 बसें ही चलीं 
रोडवेज बसों में दूसरे दिन भी सवारियों का टोटा रहा। मंगलवार को आईएसबीटी पर आगरा से मथुरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, सादाबाद, लखनऊ, हाथरस, अलीगढ़ और नोएडा मार्गों पर ही बसों का संचालन किया गया। शाम तक 35 बसें चलाई गईं, जबकि स्टाफ पूरा बुलाया गया था। एआरएम फोर्ट जयकरन प्रसाद ने बताया कि बसों में सवारियों की संख्या 20 से 35 तक ही रही। ईदगाह से जगनेर, किरावली, फतेहपुरसीकरी के लिए बसें खड़ी रहीं लेकिन सवारियां इक्का दुक्का ही मिलीं। ऐसे में चार बसें ही चलाई जा सकीं। इसी तरह बिजलीघर पर छह बसें ही चलाई जा सकीं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सिटी बसों में यात्रियों का टोटा 
भगवान टाकीज से 15 सिटी बसें निकाली गईं। भगवान टाकीज से दयालबाग, धाकरान, प्रताप पुरा, आगरा कैंट तक बसों का संचालन किया गया। भगवान टाकीज से सवार हुए यात्री राजेश ने बताया कि वह अपनी दुकान पर जा रहे हैं। सिटी बसें तो चलनी चाहिए।

आवागमन का साधन जरूरी है। वहीं धर्मवीर ने बताया कि स्कूल कॉलेज बंद होने के कारण बस में भीड़ नहीं है, कल से बाजार खुलने पर सिटी बसों में भीड़ आएगी। महानगर बस सेवा के महाप्रबंधक आरबीएल शर्मा ने बताया कि सिटी बसों में अब भी सवारियां कम ही निकल रही हैं। सवारियों के हिसाब से बसें निकाली गई हैं। मंगलवार को भी 15 बसें चलाई गईं।

 ओला-उबर शुरू, सवारियों का इंतजार 
ओला-उबर की बुकिंग शुरू होने पर पहले दिन 25 गाड़ियां ही संचालित हुईं। टैक्सी की शहर के बाहर की सेवाएं अभी शुरू नहीं हो सकी हैं। ओला चालक राकेश ने बताया कि टैक्सी में ड्राइवर के अलावा दो लोगों की अनुमति है। इसका पालन किया जा रहा है।

किराया नहीं बढ़ाया गया है लेकिन स्थिति सामान्य नहीं है। पहले हर घंटे दो से तीन बुकिंग आती थीं। अब पूरे दिन में इतनी आ रही हैं। विजय नगर की रजनी गुप्ता का कहना है कि ओला से सफर करना ज्यादा सुरक्षित महसूस होता है। इस सेवा के शुरू होने पर हम अकेले ही सफर कर सकते हैं और इससे कोरोना के संक्रमण का खतरा भी नहीं रहेगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें