फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटाः मां के बाद बेटा भी निकला कोरोना पॉजिटिव, गाजियाबाद से लौटा था परिवार

Wed, 03 Jun 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

क्वारंटीन सेंटर से बागवाला कोविड अस्पताल में भेजा
विज्ञापन
अचलपुर गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बेरिकेडिंग लगाकर सील की कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा सदर तहसील के गांव अचलपुर में एक किशोर कोरोना वायरस से ग्रसित निकला। मंगलवार की देर सायं अलीगढ़ से आई जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई। उसे बागवाला स्थित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 36 हो गई है। 
विज्ञापन


गांव अचलपुर निवासी एक परिवार 25 मई को गाजियाबाद से वापस आया। जहां परिवार के सभी सदस्यों को रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा एक स्कूल में बने सेंटर पर क्वारंटीन कराया गया है। वहीं सभी के सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ भेजे गए हैं।

मैनपुरीः महिला और किशोरी मिले कोरोना संक्रमित, 52 हुई संक्रमितों की संख्या
विज्ञापन


सोमवार को किशोर की मां की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं मंगलवार को देर शाम अलीगढ़ से दो रिपोर्ट आईं। जिसमें किशोर कोरोना से ग्रसित निकला, रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही क्वारंटीन सेंटर पर स्वास्थ्य टीम पहुंच गई। वहीं किशोर को बागवाला स्थित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरे युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई आई है।  

गांव अचलपुर निवासी एक किशोर को कोरोना की पुष्टि हुई है। किशोर का परिवार बीते दिनों गाजियाबाद से वापस आया है। वहीं किशोर की मां सोमवार को पॉजिटिव पाई गई थी, अब उसका बेटा भी संक्रमित आया है। डॉ. अजय अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

41 संदिग्धों की रिपोर्ट आई निगेटिव 

28 व 29 मई को जिले से 41 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ भेजे गए । जहां मंगलवार को सभी 41 संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इस पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।

जिले से होली मोहल्ला के 12 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए 28 मई को अलीगढ़ भेजे गए थे। वहीं 29 मई को 29 संदिग्धों के सैंपल गए थे। जहां मंगलवार को अलीगढ़ से सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
 
विज्ञापन

अचलपुर में पॉजिटिव मिली महिला का पति फरार, गांव बना हॉटस्पॉट
अचलपुर में रविवार को एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर प्रशासन ने गांव को हॉटस्पॉट बना दिया। जबकि परिजनों सहित गांव में इलाज करने वाले डाक्टर को क्वारंटीन किया गया है। उधर, महिला का पति फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
 
गांव अचलपुर निवासी एक दंपती परिवार के साथ नोएडा के कस्बा खोंडा से 27 मई को गांव आये थे। जिनका थर्मल स्क्रीनिंग में महिला का स्वास्थ्य खराब होने पर उसका सैंपल लिया गया। पति ने विभाग को गुमराह किया और महिला को घर ले आया, जहां उसका इलाज गांव में ही एक डॉक्टर करता रहा। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर विभागीय अधिकारी गांव की ओर दौड़ पड़े। रविवार की महिला को सीएचसी एल वन बागवाला ले गये। जबकि महिला का पति घर से फरार हो गया। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम परीक्षण में जुटी हुई है।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें