फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी ने जमा किया 7.29 का लाख चेक, इस तरह डिटेल मिटाकर दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए रुपये

Sat, 02 Jun 2018 12:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक की कमला नगर शाखा में फुटवियर कारोबारी मुकेश कुमार गोयल के साथ बड़ी जालसाजी हो गई है। कारोबारी के दिए चेक में हेराफेरी कर उनके खाते से सात लाख 29 हजार 100 रुपये निकाल लिए गए। 
विज्ञापन


आरोप बैंक के मैनेजर समेत चार कर्मचारियों पर है। इन्होंने पूरी रकम हड़प ली है। सीताराम कॉलोनी निवासी मुकेश गोयल ने इनके खिलाफ न्यू आगरा थाना में नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी है। 

पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी, अमानत में खयानत और षड़यंत्र की धाराएं लगाई हैं। गोयल ने बताया कि उन्होंने आरटीजीएस से बहादुरगढ़, हरियाणा की फर्म डायमंड फुटवियर को रकम ट्रांसफर के लिए चेक जमा कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्म के खाते में पैसा नहीं पहुंचा तो बैंक में चेक किया। पता चला कि पैसा निकाला जा चुका है। पड़ताल की तो साफ हुआ कि उनके चेक में केमिकल से डिटेल साफ करके नई डिटेल भरी गई और पैसा निकाल लिया गया। 

सीसीटीवी फुटेज में चेक उठाते लोग नजर आ रहे हैं। उन्होंने बैंक मैनेजर से बात की तो उन्होंने संतोषनजक उत्तर नहीं दिया। पूरी रकम उनके खाते से नकद निकाली गई है।

उधर पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है। जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्य जुटाकर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में मुख्य शाखा प्रबंधक दीपमाला, क्लर्क अनिल कुमार बंसल, अधिकारी संजीव अग्रवाल, एकल खिड़की विंडो क्लर्क राजकुमार गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें