फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नौकरी के नाम पर सात लाख ठगे, फर्जी नियुक्ति पत्र थमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। दयालबाग क्षेत्र में एक युवक को एक दंपती ने नौकरी लगवाने के झांसे में ले लिया। उससे सात लाख रुपये लेकर जल निगम का फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। कोर्ट के आदेश पर थाना न्यू आगरा में दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


दयालबाग के गायत्री विहार निवासी राजेश यादव ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थनापत्र देकर विपक्षी अकोला के रिठौरा निवासी गजेंद्र कुमार और उनकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की थी। पीड़ित का आरोप था कि 2024 में दयालबाग में रहने वाले गजेंद्र व उनकी पत्नी ने बड़े अधिकारियों से पहचान बताई थी।

उन्होंने नगर निगम और जल निगम में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। पीड़ित से दंपती ने कुल 7 लाख रुपये नकद व ऑनलाइन माध्यम से लिए। इसके बाद आरोपियों ने जल निगम का बबलू कुंतल नाम से पीड़ित के परिचित युवक को फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया।
विज्ञापन


उन्हें फिरोजाबाद भेजा। वहां पहुंचने पर धोखाधड़ी और फर्जी नियुक्ति पत्र होने का पता चला। पीड़ित ने आरोपियों से रुपये लौटाने की मांग की। उन्होंने तीन चेक दे दिए जो बैंक से अनधिकृत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें