फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशनी क्षेत्र में बनाई जाएंगी सात पक्की सड़कें

Sun, 29 Sep 2024 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। किशनी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की हालत सुधरेगी। सात सड़कों को पक्का कराया जाएगा। बदहाल मार्ग पर आने जाने में ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए विधायक किशनी ने सात सड़कों को पक्का कराने का प्रस्ताव दिया है। बदहाल मार्ग पक्के होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


किशनी विधानसभा क्षेत्र में आज भी कई मार्ग कच्चे और बदहाल हैं। बारिश के दिनों में इन मार्ग पर आने जाने में ग्रामीणों सहित छात्र छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने इन मार्ग को सही कराने की मांग विधायक किशनी से की थी। विधायक ने मार्ग सही कराने का आश्वासन भी दिया था। अब विधायक ने सात बदहाल मार्ग पक्का कराने के लिए लोक निर्माण विभाग में प्रस्ताव दिया है।

किशनी क्षेत्र के रहने वाले दलवीर सिंह, सोबरन सिंह, महेश कुमार सिंह, सुनील कुमार, आशाराम सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, सत्यपाल सिंह का कहना है कि आज भी क्षेत्र की कई सड़कें बदहाल हैं। बारिश होने पर बदहाल कच्ची सड़कों पर परेशानी और बढ़ जाती है। सबसे ज्यादा महिलाओं, बच्चों सहित छात्र छात्राओं को होती है। मार्ग पक्का होने से परेशानी काफी हद तक दूर हो जाएगी।
विज्ञापन




शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा देहात में भी मिलनी चाहिए। पक्की सड़कें कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक निधि से सात पक्की सड़कें बनवाने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन


ब्रजेश कठेरिया, विधायक किशनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें