फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षिक सूचना प्रणाली प्रपत्र न भरने पर 22 कॉलेजों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विभागीय निर्देशों के बाद भी कॉलेज संचालक जिला शैक्षिक सूचना प्रणाली प्रपत्र भरने में रूचि नहीं ले रहे हैं। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक नाजर सिंह यादव ने शुक्रवार को कुरावली विकास खंड के 22 कॉलेजों को नोटिस भेजा है। इन कॉलेज संचालकों को शीघ्र डाटा फीड कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

चार जून तक जिले के सभी कॉलेज संचालकों को जिला शैक्षिक सूचना प्रणाली प्रपत्र ऑनलाइन भरने के निर्देश दिए गए थे लेकिन कुरावली विकास खंड के 22 कॉलेजों ने निश्चित तिथि तक डाटा अपलोड नहीं किया। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक नाजर सिंह यादव ने शुक्रवार को जब जिला शैक्षिक सूचना प्रणाली प्रपत्र के संबंध में अधीनस्थों से जानकारी जुटाई तो पता चला कि कुरावली विकास खंड के 22 कॉलेजों ने अभी तक डाटा फीड नहीं किया है। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने इन कॉलेजों को नोटिस दिया है। चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही डाटा फीडिंग का काम नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। इसके वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
वर्जन
जिला शैक्षिक सूचना प्रणाली प्रपत्र की फीडिंग अति आवश्यक है। कुरावली विकास खंड के 22 कॉलेजों ने अभी तक प्रपत्र फीड नहीं किए हैं। उन्हें चेतावनी दी गई है कि वे शीघ्र फीडिंग का कार्य पूरा करें। -नाजर सिंह यादव, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें