फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: शिक्षक व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए सात प्रत्याशियों ने खरीदे पर्चे, एक ने जमा किया नामांकन

Thu, 01 Oct 2026 11:02 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

निष्पक्ष मतदान के लिए शिक्षक निर्वाचन के लिए 27 और स्नातक के लिए 46 केंद्र प्रस्तावित हैं। बिचपुरी व कटरा वजीर खां में अधिक मतदाता होने से सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जर्जर भवन के कारण जूनियर हाईस्कूल नगर निगम वजीरपुरा की जगह सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज को नया केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करते शिक्षक नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के लिए कमिश्नरी में नामांकन प्रक्रिया जारी है। बृहस्पतिवार को प्रक्रिया के तीसरे दिन सात प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदे। वहीं शिक्षक नेता ने नामांकन पत्र दाखिल किया। 6 अक्तूबर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है।
विज्ञापन


शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए हरि किशोर तिवारी, रण विजय यादव, ब्रह्मजीत सिंह और रामू प्रसाद ने पर्चे खरीदे। वहीं डॉ. भोज कुमार शर्मा ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। स्नातक चुनाव के लिए शशांक यादव, एल्डरेन सिंह और दक्ष कुमार ने नामांकन फॉर्म खरीदे। इस दौरान मंडलायुक्त व रिटर्निंग अधिकारी नगेंद्र प्रताप, अपर आयुक्त राजेश कुमार और उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधार चौहान उपस्थित रहे।

निर्वाचन क्षेत्र में आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, कासगंज, हाथरस, औरैया और कन्नौज जिले शामिल हैं। निष्पक्ष मतदान के लिए शिक्षक निर्वाचन के लिए 27 और स्नातक के लिए 46 केंद्र प्रस्तावित हैं। बिचपुरी व कटरा वजीर खां में अधिक मतदाता होने से सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जर्जर भवन के कारण जूनियर हाईस्कूल नगर निगम वजीरपुरा की जगह सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज को नया केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


चुनाव के लिए प्रेक्षक नियुक्त, हर पल की वीडियोग्राफी
चुनाव आयोग ने एमएलसी चुनाव की दो सीटों के लिए प्रेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। सचिव महिला एवं बाल कल्याण मनीषा त्रिघटिया को स्नातक और अभिषेक प्रकाश को शिक्षक चुनाव के लिए प्रेक्षक बनाया गया है। इसके साथ ही चुनाव को निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए जिले को 11 जोन में बांटते हुए 11 जोनल व 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। साथ ही तीन जोनल व दस जोन मजिस्ट्रेट रिजर्व रखे गए हैं। हर तहसील स्तर पर वीडियोग्राफी के लिए टीमें तैनात की गई हैं जो क्षेत्र में होने वाली हर राजनीतिक गतिविधि की वीडियोग्राफी करेंगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें